विधायक काश्यप की पहल पर गली-गली होगी सेनेटाइज विधायक चेतन्य काश्यप की पहल पर नगर निगम रतलाम ने शुक्रवार से सेनेटाइजेशन के कार्य में तीन ट्रैक्टरों की मदद लेना प्रारम्भ किया। इससे संकरी गलियों में सेनेटाइजेशन का कार्य शुरू हो गया। पहले दिन कई मोहल्लों को सेनेटाइज किया गया। नगर निगम द्वारा अब तक बड़ी फायर लारियों से शहर में सेनेटाइजेशन हो रहा था,लेकिन ये लारी सिर्फ चौड़ी सड़को और मुख्य मार्गो पर ही यह कार्य कर सकते है। इससे कई मोहल्लों में कोरोना के संक्रमण की आशंका बलवती हो रही थी। विधायक श्री काश्यप ने इस समस्या से निपटने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में खेतों में कीटनाशक छिड़काव में उपयोग आने वाले ट्रेक्टर व उपकरण से हर गली सेनेटाइज कराने का सुझाव दिया, जिस पर गुरुवार को रतलाम में एक ट्रैक्टर उपकरण लाकर प्रयोग किया गया। इसके बाद शुक्रवार से 3 ट्रेक्टर लगाकर इस सुझाव पर अमल शुरू हो गया है। नगर निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी एपी सिह ने बताया कि पहले दिन सुभाष नगर,शिवशंकर कालोनी,अमृत सागर क्षेत्र, सिलावटो का वास,राम रहीम नगर आदि मोहल्लों में सेनेट्रैजेशन किया गया। हर ट्रेक्टर व उपकरण से 2000 फीट दूरी तक सेनेटाइजेशन हो रहा है। निगम के दल द्वारा 500 लीटर के टैंक में हाइपो क्लोराइड मिश्रित कर सभी जगह छिड़काव किया गया


विधायक काश्यप की पहल पर गली-गली होगी सेनेटाइज


विधायक चेतन्य काश्यप की पहल पर नगर निगम रतलाम ने शुक्रवार से सेनेटाइजेशन के कार्य में तीन ट्रैक्टरों की मदद लेना प्रारम्भ किया। इससे संकरी गलियों में सेनेटाइजेशन का कार्य शुरू हो गया। पहले दिन कई मोहल्लों को सेनेटाइज किया गया।
नगर निगम द्वारा अब तक बड़ी फायर लारियों से शहर में सेनेटाइजेशन हो रहा था,लेकिन ये लारी सिर्फ चौड़ी सड़को और मुख्य मार्गो पर ही यह कार्य कर सकते है। इससे कई मोहल्लों में कोरोना के संक्रमण की आशंका बलवती हो रही थी। विधायक श्री काश्यप ने इस समस्या से निपटने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में खेतों में कीटनाशक छिड़काव में उपयोग आने वाले ट्रेक्टर व उपकरण से  हर गली सेनेटाइज कराने का सुझाव दिया, जिस पर गुरुवार को रतलाम में एक ट्रैक्टर उपकरण लाकर प्रयोग किया गया। इसके बाद शुक्रवार से 3 ट्रेक्टर लगाकर इस सुझाव पर अमल शुरू हो गया है।
नगर निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी एपी सिह ने बताया कि पहले दिन सुभाष नगर,शिवशंकर कालोनी,अमृत सागर क्षेत्र, सिलावटो का वास,राम रहीम नगर आदि मोहल्लों में सेनेट्रैजेशन किया गया। हर ट्रेक्टर व उपकरण से 2000 फीट दूरी तक सेनेटाइजेशन हो रहा है। निगम के दल द्वारा 500 लीटर के  टैंक में हाइपो क्लोराइड मिश्रित कर सभी जगह छिड़काव किया गया



Popular posts
मास्क कैसे पहने समझना होगा , कोरोना से बचाव के लिए सुझाव , पंडित डॉक्टर श्री राजेश जी शर्मा(म.प्र सहसंयोजक भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ) श्रद्धा टुडे दीपक जैन
Image
*वास्तु : यह 12 बातें जरूर पढ़ें नया मकान बनवाने से पहले?* 🌹 मकान, दुकान या प्लॉट खरीदने से पहले उसके चारों ओर की बनावट, वातावरण और मूलभूत ढांचे की समीक्षा कर लेनी चाहिए। भूमि का चयन करना इतना आसान नहीं है जितना कि लोग समझते हैं। जिस जगह वास्तु कार्य होना है, उस जगह के वातावरण के साथ पानी की व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। 1. किसी भी गली या आवास स्थल की कतार में अंतिम मकान कभी नहीं खरीदना चाहिए। सड़क के किनारे बना हुआ मकान भी शुभ नहीं होता है। 2. वास्तु के स्थान पर गंदा नाला, वर्कशॉप आदि नहीं होना चाहिए। 3. ढलान वाले स्थान, डूब वाले स्थान में मकान नहीं बनाना चाहिए। 4. हवा, पानी, प्रकाश, चौड़ी गली तथा अपने नाम राशि के अनुकूल नगर एवं कॉलोनी में ही बसना चाहिए। 5. तीन कोणों से युक्त तिकोनी भूमि कभी नहीं खरीदना चाहिए। एक तरफ अधिक चौड़ा एवं एक तरफ कम चौड़ा भी अशुभ होता है। 6. किचन, गार्डन, फव्वारा आदि मुख्य द्वार के सामने नहीं बनाना चाहिए। 7. मुख्य द्वार के सामने बाउंड्री वॉल नहीं होना चाहिए। 8. सार्वजनिक टंकी की छाया घर पर पड़े तो वह मकान निवास करने योग्य नहीं होता। 9. दो बड़े मकानों के बीच में एक छोटा मकान हो तो छोटा मकान रहने वालों के लिए हानिकारक होता है। 10. मकान से 1,800 फुट के अंदर मंदिर, मस्जिद, धर्मशाला, स्कूल, कॉलेज नहीं होना चाहिए। मकान के मुख्य द्वार के सामने शिव, विष्णु, दुर्गा का मंदिर भी नहीं होना चाहिए। 11. भवन निर्माण के सभी कार्य एवं लेन-देन जहां तक हो सके शुभ महीने, शुभ वार, शुभ तिथि को ही करना चाहिए एवं योग्य ज्योतिषी की सलाह से ही कार्य करें। 12. मकान के आसपास मंदिर, मस्जिद, मीनार या नाला शुभ नहीं है।
Image
सही दिशा में लगाएंगे दौड़ते घोड़े की तस्वीर तभी होगा 
बिग ब्रेकिंग रतलाम 11 अप्रैल से 15 अप्रैल सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन,सिर्फ घर पहुंच(दूध, सब्जी, किराणा, दवाएं, सिलेंडर) सेवाएं रहेगी जारी* *सामाजिक संस्थाएं बांट सकेगी भोजन *जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश-
Image
श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ने पत्रकारों के हितों में मध्य प्रदेश सरकार से कई मांगे की-
Image